जिले की पांच विधानसभा सीटों के 107 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैंसला आज

मतगणना रविवार को, प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण

भिण्ड, 02 दिसम्बर। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र अटेर, भिण्ड, लहार, मेहगांव एवं गोहद (अजा) के लिए हुए निर्वाचन की मतगणना तीन दिसंबर रविवार को आईटीआई परिसर में की जाएगी। जिसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के 107 उम्मीदवारों के भाग्य का फैंसला आज होगा। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सर्वप्रथम सुबह बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घण्टे बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के तत्काल बाद प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मतपत्रों की घोषणा की जाएगी। अनुमानत: दोपहर बाद तक परिणाम सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश में कराए जा रहे विधानसभा निर्वाचन के क्रम में 17 नवंबर को भिण्ड जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र के 1476 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया था। जिसमें विधानसभा क्षेत्र नौ-अटेर, 10-भिण्ड, 11-लहार, 12-मेहगांव एवं 13-गोहद अजा के 1476 मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 63.92 प्रतिशत पुरुष एवं 62.22 प्रतिशत महिलाओं नेे अपने मत का उपयोग किया। जिला निर्चाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र नौ-अटेर में 63.33 प्रतिशत, 10-भिण्ड में 58.34 प्रतिशत, 11-लहार में 67.48 प्रतिशत, 12-मेहगांव में 65.05 प्रतिशत एवं 13-गोहद अजा में 61.50 प्रतिशत, इस प्रकार जिले में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। बाद में अटेर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर किशुपुरा पोलिंग पर 21 नवंबर को पुनर्मतदान कराया गया है।
इन उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
भिण्ड जिले में रविवार को मतगणना के बाद जिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैंसला होगा। उनमें विधानसभा क्षेत्र-नौ अटेर से भाजपा से अरविन्द भदौरिया, बसपा से हरीशंकर फौजी, कांग्रेस से हेमंत सत्यदेव कटारे, आजाद पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से ओमप्रकाश जरिहा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से पूजा-हीरेन्द्र प्रताप (पुर), समाजवादी पार्टी से मुन्नासिंह भदौरिया हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल सिंह, अभिषेक मिश्रा, अरविन्द त्यागी, अरुण कटारे, अशोक सिंह, आशाराम, उमेश गर्ग केशव सिंह गुर्जर, चन्द्रवीर सिंह कुशवाह, चन्द्रप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र तिवार, धर्मेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह बसंल, नवल सिंह पानसिंह, पंकज शर्मा, बृजेन्द्र सिंह, महेश कुमार, महेश सिंह यादव, मीरादेवी, रवि बघेल, राजकिशोर शर्मा, राजीव, राधामोहन, रामदास गुर्जर, रामविलाश, राहुल शर्मा, विजय सिंह कुशवाह, विनोद कुमार जाटव, सत्यप्रकाश पाठक, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया (चचा), सुनील कुमार, भिण्ड विधानसभा क्षेत्र-10 से भाजपा से नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कांग्रेस से चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी से राहुल सिंह कुशवाह, बसपा से संजीव सिंह कुशवाह संंजू, समाजवादी पार्टी से रविसेन जैन, जनता दल से सुभाष चन्द्र-जयप्रकाश कोरकू, समता मूलक समाज पार्टी से होशियार सिंह (शिवम चौधरी), आजाद समाज पार्टी से बाबूराम जामौर, एआईएफबी पार्टी से रेखा मुन्ना शाक्य, निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल शर्मा, अर्पण, करन सिंह राजावत, खेमसिंह, गुडिया, दीप सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह भदौरिया, मनोज जैन, ममता मिश्रा, एडवोकेट महावीर सिंह कुशवाह, रत्ना कुशवाह, एडवोकेट राजेश रायपुरिया, डॉ. रामकुमार त्रिपाठी (सीटी), वीरेन्द्र गर्ग के भाग्य का फैंसला होगा।
लहार विधानसभा क्षेत्र-11 से कांग्रेस के डॉ. गोविन्द सिंह, भाजपा के अम्बरीश शर्मा गुड्डू, बसपा से रसाल सिंह, जन अधिकार पार्टी से धर्मेन्द्र सिंह, निर्दलीय प्रत्याशियों में अभिलाख सिंह कुशवाह, चन्द्रशेखर द्विवेदी उर्फ चंदू अखदेवा, ओंकार सिंह, नरेन्द्र सिंह राजावत, विनोद कुमार, जयेन्द्र सिंह, संजीव आजाद, अम्बरीश, पवन कुमार, राजकुमार सिंह, रविकांत दद्दू, मेहगांव विधानसभा क्षेत्र-12 से भाजपा से राकेश शुक्ला, कांग्रेस से राहुल सिंह भदौरिया, बसपा से राजवीर, आम आदमी पार्टी से सतेन्द्र भदौरिया (लवली), विकास इंडिया पार्टी से देव नागर (देवेन्द्र नागर), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से भूपेन्द्र कराना (गुर्जर), लोकतंत्रिक पार्टी से एडवोकेट राकेश सिंह कौरव, जन अधिकार पार्टी से राजेश्वर सिंह, सपाक्स पार्टी से शिवप्रताप सिंह भदौरिया, निर्दलीय प्रत्याशियों में जयसिंह, नरेश सिंह, मनीष अग्रवाल, रोहित ओझा, सतेन्द्र सिंह, सीताराम, गोहद विधानसभा क्षेत्र-13 (अजा) से भाजपा से लालसिंह आर्य, कांग्रेस से केशव देसाई, जनता दल से सोनू सबेरिया, एपीआई से अनिल गर्ग, आजाद समाज पार्टी से अनिता कमल नागर, समाजवादी पार्टी से डॉ. मोहनलाल माहौर, बसपा से सुरेश कुमार सोलंकी, आम आदमी पार्टी से यशवंत पटवारी, निर्दलीय प्रत्याशियों में नारायण भारती, अंशुल बंसल, अनिल कुमार, जेपी खन्ना, राजकुमार, संजय जाटव के भाग्य का फैंसला होगा।
मुख्य मुकाबले में हैं ये प्रत्याशी
भिण्ड विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस के चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा के नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं बसपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह के मध्य मुकाबला बताया जा रहा है। उधर अटेर विधानसभा क्षेत्र में कांगे्रस के हेमंत-सत्यदेव कटारे, भाजपा के मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया एवं समाजवादी पार्टी के मुन्नासिंह भदौरिया के बीच मुकाबला है। लहार विधानसभा के लिए कांगे्रस के डॉ. गोविन्द सिंह, भाजपा के अम्बरीश शर्मा एवं बसपा के रसाल सिंह के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। मेहगांव में कांगे्रस प्रत्याशी राहुल भदौरिया एवं भाजपा के पूर्व विधायक राकेश शुक्ला के बीच सीधा मुकाबला है। इसी प्रकार गोहद सुरक्षित सीट पर कांगे्रस के केशव देशाई एवं भाजपा के प्रत्याशी लालसिंह आर्य के बीच सीधी टक्कर होगी।