गोपाष्टमी पर गौशाला में हुआ गौ पूजन एवं पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

भिण्ड, 20 नवम्बर। गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर मंशापूर्ण गोकुलधाम गौशाला भिण्ड में सोमवार को बीमार और घायल गौमाता की सुख शांति एवं उनकी सुरक्षा के लिए मां गायत्री का पांच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गौ माता की सुरक्षा के लिए आहुति प्रदान की गई, उसके बाद सभी सभी लोगों ने गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर आयोजन के व्यवस्थापक राजेश शर्मा, विपिन चतुर्वेदी, अरविन्द गुप्ता, राजेन्द्र मोहन तिवारी, उत्तम कुमार शुक्ला, डॉ. नेहा जोशी, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, गायत्री महिला मण्डल से सुपर्णा श्रीवास्तव और उनकी महिला मण्डली द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। तत्पश्चात गौमाता के भजन हुए।