भृत्य माताप्रसाद शाक्य की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

भिण्ड, 01 नवम्बर। मौ विकास खण्ड के एकीकृत शा. हाईस्कूल घमूरी में पदस्थ भृत्य माताप्रसाद शाक्य के सेवानिवृत होने पर विद्यालयीन शिक्षकों ने विदाई समारोह आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच मुरारीलाल यादव की। मुख्य अतिथि के रूप में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्राचार्य शा. उमावि मौ संजीव तिवारी एवं विद्यालय शिक्षक संघ के संभागीय संयोजक पुरुषोत्तम श्रीवास मौजूद थे। सर्वप्रथम मां वाणी की पूजा-अर्चना कर समारोह प्रारंभ किया। शिक्षिका उमारानी रायपुरिया ने मां वाणी की वंदना प्रस्तुत की। वहीं परमाल सिंह वैस ने अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया। उपस्थित शिक्षकों ने अपने साथी माताप्रसाद को साफा, अंग वस्त्र, रामचरितमानस, शॉल-श्रीफल देकर अभिनंदन किया। संजीव तिवारी ने माताप्रसाद की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षक कर्मचारी हित में हमेशा तत्पर रहूंगा। शिक्षक नेता पुरुषोत्तम श्रीवास ने शाक्य के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए एकजुट पर बल दिया। समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक रणविजय सिंह यादव एवं आभार प्रदर्शन संस्था प्रभारी संतोष कुमार गोयल ने किया। सभी साथियों द्वारा मतदान जागरुकता की शपथ ली। इस अवसर पर केरन सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह, रीता-दीपक यादव, प्रमोद श्रीवास, सुनील गोयल, बलराम आंवरे, महेश शर्मा, सत्यदेव ओझा, गजेन्द्र कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, नितिन यादव, छविराम शर्मा, रविकांत शर्मा, अखिलेश यादव, अंकिता शर्मा, नीरज व्यास, मिथिलेश गर्ग सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।