सर्वोदय आश्रम हमीरापुरा में मनाया लल्लूदद्दा का जन्मोत्सव

दिशा विहीन युवा और सामाजिक सरोकार विषय पर संगोष्ठी आयोजित

भिण्ड, 28 अक्टूबर। सर्वोदय आश्रम हमीरापुरा में संत लल्लूदद्दा के जन्मोत्सव पर चेतना सत्संग समारोह का आयोजन अवधूत हरिनिवास महाराज चिलौंगा आश्रम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पं. रवेन्द्र कुमार द्वारा हवन कराया गया। तत्पश्चात संत लल्लूदद्दा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

द्वितीय सत्र में संस्था सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने संत लल्लूदद्दा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. मीनाक्षी सिंह ने राज कमल सुबोध टस्ट द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं लंच बॉक्स भेंट किया। तत्पश्चात दिशा विहीन युवा और सामाजिक सरोकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी शैलेश नारायण सिंह, डॉ. शैलेन्द्र परिहार, राधेगोपाल यादव ने विस्तार से चर्चा की। साथ ही श्रीकृष्ण शर्मा, आरबी शर्मा सरपंच नखलौली, देवभान सिंह खडेरी का पुरा, महेन्द्र भाई करुणा गौशाला गढा, नामोनारायण सिंह, नवल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक सदस्य स्व. लालसिंह कुशवाह की स्मृति में संस्था की ओर से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामबहादुर शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा, पर्वत सिंह, लक्ष्मण सिंह नरवरिया, कौशलेन्द्र सिंह, अनार सिंह, जलालुद्दीन, अवधेश सिंह, डॉ. रामबाबू शर्मा, शिवकांत, सुशीला बाई अध्यक्ष महिला सत्संग शिक्षा मण्डल किशूपुरा, पुष्पादेवी, कुशमा देवी, कमला देवी, मुन्नीदेवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।