पूर्व नप अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त

भिण्ड, 22 अक्टूबर। नगर परिषद आलमपुर के पूर्व अध्यक्ष स्व. हरीमोहन चौधरी की धर्मपत्नी अचला चौधरी का रविवार को ग्वालियर आरोग्यधाम अस्पताल में निधन हो गया है। वे करीब 72 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार गृह नगर खिरिया आलमपुर में रविवार की शाम को किया गया। अंतिम संस्कार में आलमपुर कस्बे के लोगों सहित नाते रिश्तेदार शामिल हुए। अचला चौधरी के आकस्मिक निधन पर राजनैतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आलमपुर कस्बे के नागरिकों एवं व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।