शनि अमावस्या पर शनि मन्दिर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

भिण्ड, 14 अक्टूबर। शहर के कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर उदासीन आश्रम इटावा रोड भिण्ड में विराजमान शनिदेव पर शनि अमावस्या के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सुबह 11 लीटर सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक किया गया। तदुपरांत सामूहिक अभिषेक के बाद दिनभर हवन पूजन और भण्डारे का आयोजन चलता रहा। शाम को खिचडी का वितरण किया गया। शाम छह बजे समस्त भक्तों द्वारा सामूहिक 101 दीपकों से महाआरती की गई।

मन्दिर प्रबंधक व पुजारी विजय महाराज ने बताया कि शनि अमावस्या के दिन न्याय के देवता शनिदेव पर दीपक लगाकर सरसों के तेल से अभिषेक करने से मनुष्य शनि के प्रकोप व सभी कष्ट दूर हो जातें। इसलिए शनि अमावस्या का विशेष महत्व है, अगर किसी के ऊपर साढेसाती या ढैय्या चल रहा है, तो उसे हर शनिवार को दीपक लगाकर तेल से अभिषेक जरूर करना चाहिए, जिससे उसके कष्टों का निराकरण हो जाएगा। कार्यक्रम में सैकडों भक्तों ने भाग लिया।