भाजपा आपके अधिकार छीनना चाहती है, संविधान खतरे में है : डॉ. गोविन्द सिंह

लहार में कुशवाहा समाज के सम्मेलन में उमडा जनसैलाब

भिण्ड, 27 अगस्त। जिले के लहार कस्बे में कुशवाहा समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक हिना कांवरे ने की। विशिष्ट अथिति विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाहा, विधायक अजब सिंह कुशवाहा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा रहे। सम्मेलन में बडी संख्या में जन सैलाब उमडा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि वास्तव में आज संविधान खतरे में है, भारतीय जनता पार्टी आपके अधिकारों को छीनना चाहती है, जो पुरानी स्थिति थी राजा महाराजाओं की, वही स्थिति आज भाजपा देश में पैदा करना चाहती है, कांग्रेस देश के संविधान को बचाने का काम करती रही है और करेगी।
विधायक हिना कांवरे ने कहा कि आप लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो आपको डॉक्टर सहाब जैसा एक ऐसा नेता मिला है, कहीं पर भी डंके की चोट पर आपकी बात रख सकते हैं, आप सबके लिए लड सकते हैं, सभी लोग एक जुट होकर कांग्रेस की ताकत बनो। सम्मेलन कों विधायक अजब सिंह कुशवाहा, विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाहा, खिजर मोहम्मद कुरैशी, देवाशीष जरारिया, मानसिंह कुशवाहा, राजकुमार शर्मा ने भी संबोधित किया।