भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष आज व कल भिण्ड प्रवास पर

भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगी शामिल

भिण्ड, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी अपने निर्धारित दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत एक से दो अगस्त तक महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। जहां महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में समस्त बहनें उनके प्रथम नगर आगमन पर अगवानी कर स्वागत करेंगी और सभी कार्यक्रमों में दो दिन समाज के प्रत्येक मातृशक्ति के बीच रहकर परिवार भाव से भाजपा की विचारधारा के तहत मातृशक्ति को पार्टी से जोडने का भी कार्य करेंगी।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने बताया कि हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी अपने निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत एक अगस्त को विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में सुबह 9:20 से दोपहर एक तक बजे एवं भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक स्थल वन खण्डेश्वर मन्दिर दर्शन कर अवलोकन करेंगी। जैन कॉलेज में छात्राओं से वार्तालाप सुबह 10 से 12 बजे तक, आशा, ऊषा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के साथ वनखण्डेश्वर मण्डल में बैठक 12:30 से 1:45 बजे तक, भोजन वार्ड क्र.पांच के पार्षद हेमू राहुल जैन के निवास परेड चौराहे पर दो से तीन बजे तक, महिला लाभार्थी शिल्पी कार्यक्रम महाराणा प्रताप मण्डल 3:30 बजे से 5:30 बजे तक, कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय बैठक शाम 5:30 से सात बजे तक, रात्रि आठ गोलू सोनी के निवास पर भोजन। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन दो अगस्त को जिला अस्पताल में कार्यक्रम सुबह नौ से 10 बजे तक, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी में सुबह से 12 बजे तक, एनजीओ एवं सहायता समूह एवं लाडली बहनों के साथ गौरी का किनारा पर 12 बजे से 1:30 बजे तक बैठक, दो से 2:30 बजे तक भोजन, प्रभावशाली महिलाओं एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कुशवाहा कॉलोनी 2:30 से 3:30 बजे तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वरूप विद्या निकेतन विद्यालय अटेर रोड रेलवे स्टेशन के पास 3:30 से 4:30 बजे तक, श्रीअन्न कार्यक्रम शाम 4:30 से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।