भिण्ड, 31 जुलाई। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार मण्डलम, सेक्टर, बीएलए के संबंध में कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने ब्लॉक संगठन मंत्रियों की समीक्षा बैठक ली।
जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शिका पुस्तक वितरण, नारी सम्मान फार्म एवं मण्डलम, सेक्टर, बीएलए के संबंध में समीक्षा की गई और आगे भी समय समय पर समीक्षा की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने ब्लॉक संगठन मंत्रियों से कहा कि वह जिले में अपने-अपने क्षेत्रों के मण्डम, सेक्टर और बीएलए से व्यक्तिगत संपर्क करें, जिससे कि सही सत्यापन हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में हमें जिले की पांचों सीट जीतना है, इसलिए सभी संगठन मंत्रीगण ब्लॉक अध्यक्षों से सामंजस्य स्थापित कर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। बैठक में शहर संगठन मंत्री मनोज जैन मामा, अटेर संगठन मंत्री देवसिंह गुर्जर, मेहंगाव रामेश्वर दयाल रमेश, भारत जोडो यात्रा के कार्यकर्ता अहिबरन सिंह बघेल, शहर उपाध्यक्ष सत्तार अंसारी, डॉ. विजय कुशवाह, राजू खान, भारत जाटव, धीरसिंह, सुनील शर्मा, फिरोज खान, अजीत सिंह तोमर, रामू शर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।