नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने ताजियेदरों का किया सम्मान

भिण्ड, 30 जुलाई। इमाम हुसैन की शहादत पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा प्रति वर्ष नगर में ताजियों को निकाला जाता हैं। अपने निर्धारित शाम के समय सभी मुसलमान भाइयों ने अपने-अपने ठिकाने से ताजिये उठाए और नगर के मुख्य मार्गों से चलते हुए गणेश चौक पर एकत्रित हुए। जहां नवयुवाओं ने अपने कर्तव्य दिखाए। ताजियों के आगे डीजी पर मातमी धुनों का संगीतमय बज रहा था, वहीं नगर में अलग-अलग जगहों पर खाने पीने के लिए स्टाल लगाए गए थे। ताजियों के साथ दो बुराक जो ताजियों की रिश्ते में बहन बताई जाती है, वह भी साथ चल रही थी।
इस बीच नेता प्रतिपक्ष व लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने ताजियों में शिरकत कर सभी ताजियों का अवलोकन किया और फैज मोहम्मद मंसूरी वार्ड क्र.14 को पहला पुरुस्कार और दूसरा पुरुस्कार सजाद मुन्ना खान पूर्व पोस्टमेन वार्ड क्र.दो को दिया गया। इसके साथ ही सभी ताजियदारों को 500 रुपए सांत्वना पुरुष्कार के रूप में दिए गए। यह पुरस्कार वार्ड क्र.सात के पूर्व पार्षद शेरे पठान के सौजन्य से दिए गए हैं।
ताजिया कमेटी के अध्यक्ष रफीक भाई ने बताया कि इस वर्ष दो दर्जन ताजिये बनाए गए हैं। हम कोशिश करेंगे कि अगले साल हम और बेहतरीन तरीके से ताजिये बनाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निकाले गए ताजियों ने प्रमुख्य रूप से फैजु मंसूरी, सदाम काजी, मुन्ना पोस्टमैन, निशार शाह, पूर्व पार्षद सलीम खान, दाऊद खान पठान, मोहम्मद खान, अल्फ खान ताजिये रहे। इसके उपरांत सभी ताजिये नगर में घूमते हुए कर्बला के लिए कूच कर गए। वहीं सुरक्षा की कमान दबोह उपनिरीक्षक देवेन्द्र राठौर तथा सहायक उपनिरीक्षक राजकिशोर तिवारी समेत समस्त पुलिस बल दबोह ने सम्हाली, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना व हंगामा नहीं हुआ।