पृथ्वी हमारा घर है हमें इसे सुरक्षित रखना होगा : प्रो. शर्मा

हम फाउण्डेशन द्वारा विश्व प्रकृति दिवस संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 28 जुलाई। पृथ्वी हमारा घर है। वन्य जीवन, प्राकृतिक संरचना, जंगल, महासागरों और पहाडों की प्रचुरता के साथ पृथ्वी ही हमारे पास है, हालांकि समय के साथ मानव जाति ने जीवन को खतरे में डाल दिया है। यह बात हम फाउण्डेशन सिटी एवं विवेकानंद शाखा द्वारा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हम फाउण्डेशन मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महासचिव प्रो. रामानंद शर्मा ने कहीं। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष डॉ. सुमित्रा भदौरिया, जिला महामंत्री विपुल सेठ, शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष अजीत उपाध्याय, विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. इकबाल अली ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का मुख्य उद्देश्य पौधों और जीव जंतुओं को बचाना है, जो पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होने की कगार पर है, इसलिए प्रकृति को सुरक्षित करने की हर शख्स की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाने में संसाधनों के संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है, उसकी प्राकृतिक सुंदरता में संतुलन प्रकृति के कई हिस्सों जैसे पानी, हवा, मिट्टी, ऊर्जा, वनस्पति, पशु-पक्षियों को संरक्षित कर किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य पौधों और जीव जंतुओं की प्रजातियों को बचाना है, यह दिन हमें वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वस्थ्य पर्यावरण के महत्व की याद दिलाता है। कार्यक्रम को डॉ. सुमित्रा भदौरिया एवं अरविन्द सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री विपुल सेठ एवं आभार योगेश शर्मा ने व्यक्त किया।