बालासोर रेल दुर्घटना में मृतकों की आत्मशांति हेतु पावई माता मन्दिर पर हुआ सुंदरकाण्ड पाठ

भिण्ड, 12 जून। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कटारे द्वारा बालासोर उड़ीसा ट्रेन दुर्घटना में असमय मृत हुए लोगों की आत्म शांति के लिए सोमवार को पावई माता मन्दिर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। मन्दिर के पुजारी कृष्णदास महाराज ने पूजन कर पाठ प्रारंभ कराया। जिसमें क्षेत्रीय जन रामलखन डंडौतिया, लज्जाराम जाटव, विशंभर कन्हौआ, यूथ कौंग्रेस अटेर के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कन्हौआ, मण्डल अध्यक्ष देवसिंह गुर्जर, उमेश समाधिया, विपिन सेंथिया, दीपांशु मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, शिवसिंह कुशवाह, हरिकिशन राजौरिया, सौरभ पाण्डेय, कृष्णा भदौरिया, मोनू राजपूत, हरिओम कटारे, युवा नेता अनुज शुक्ला, अमित बघेल, हरीशचंद्र बोहरे, विक्रांत जारोलिया, विजय सिंह कुशवाहा, विजय दीक्षित, जिला महामंत्री नीलेश पुरोहित, संजय पुरोहित सहित कई क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की।