उपजेल परिसर मेहगांव में महादेव की सपरिवार हुई स्थापना

भिण्ड, 12 जून। उपजेल परिसर मेहगांव में सोमवार को देवो के देव महादेव की स्थापना सपरिवार संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिकारियों व कर्मचारियों, पत्रकार सहित कस्वे के धर्म प्रेमी जन उपस्थित रहे।
महादेव की सपरिवार स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जेल अधीक्षक रामगोपाल के कर कमलों से संपन्न हुई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर विद्यासागर शर्मा, नीरज शर्मा, महेश चौधरी, महेश मिश्रा, हरिओम शर्मा, पुरुषोत्तम राजौरिया, गणेश पाराशर, राजू बाथम सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।