भिण्ड, 11 जून। गोरमी क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरा में जिला कांग्रेस महामंत्री अजब सिंह गुर्जर के आवास पर नारी सम्मान योजना के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी द्वारा सैकड़ों महिलाओं के फॉर्म भरे गए और महिलाओं को बताया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह (साल के 18 हजार रुपए) एवं 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। महिलाओं ने काफी संख्या में पहुंचकर फार्म भरवाए।
नारी सम्मान योजना कार्यक्रम में उपस्थित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लायक सिंह गुर्जर एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। लायक सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो प्रत्येक महिला को 1500 रुपए एवं 500 रुपए में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा। कांग्रेस घोषणा नहीं बल्कि वचन देती है, कांग्रेस कभी झूठी की घोषणा नहीं करती है। वृद्धा पेंशन योजना में 600 रुपए कमलनाथ सरकार ने ही किए थे।
ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया ने कहा कि अगर सरकार बनी तो सभी महिलाओं को उनका हक मिलेगा, जो भी जन कल्याणकारी योजना कमलनाथ द्वारा घोषित की गई हैं वह पूरी होंगी। जैसे कि प्रत्येक महिला को 1500 रुपए एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 100 यूनिट बिजली फ्री का भी वादा पूरा किया जाएगा एवं 200 यूनिट बिजली हाफ दिया जाएगा। कार्यक्रम में नप अध्यक्ष महेश्वरी जाटव, जिला कांग्रेस महामंत्री अजब सिंह गुर्जर, कल्लू शर्मा, राजेश कटारे, राजू जाटव, सुलेमान खान अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।