भिण्ड, 15 फरवरी। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने भ्रमण किया। जिसमें अनेक छात्र व छात्राएं शामिल थीं। परिषद के कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विभिन्न कंपनियों का भ्रमण किया, कंपनी की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया, कंपनी की मशीनों के बारे में जानकारी ली व मालनपुर के आस-पास स्थित विभिन्न पुरातत्व स्थलों का भी भ्रमण किया। जिसमें शनिचरा धाम, बटेश्वरा, मिटावली जगहों पर भी पहुंचे और उनके बारे में जानकारी ली।
ये सभी छात्र-छात्राएं नार्थ ईस्ट आसाम नागालेण्ड आदि जगहों से आज मालनपुर पहुंचे थे। इन सभी कार्यकर्ताओं का मालनपुर में भाजपा ग्वालियर के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा के पेट्रोल पम्प पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में युवा नेता सचिन शर्मा, रमेश गौड़, अमृतलाल गौड़, राहुल जाटव, आकाश जाटव, विकाश सिंह, बंटी तिवारी, सुनील सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।