अभा पाल महासभा के बंटी जिला उपाध्यक्ष एवं विजय जिला सचिव नियुक्त

भिण्ड, 11 फरवरी। अखिल भारतीय युवा पाल महासभा मप्र भिण्ड इकाई के बंटी बघेल जिला उपाध्यक्ष और विजय बघेल को जिला सचिव नियुक्त गया है।
अभा युवा पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल के आदेशानुसार, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह पाल एवं प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह पाल के निर्देशन में और युवा प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, महामंत्री प्रो. सौरभ बघेल, जिलाध्यक्ष राजबीर बघेल की सहमति से भिण्ड इकाई के जिला उपाध्यक्ष बंटी बघेल एवं विजय बघेल को जिला सचिव बनाया गया। पद मिलने पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि ये जिम्मेदारी हमें दी गई है, हम पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए समाजिक रूप रेखा बनाने एवं उसमें भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। इस नियुक्ति पर भिण्ड शहर के समाजिक बंधुओं ने हर्ष व्यस्त किया है।