भिण्ड, 11 फरवरी। जनसंघ के संस्थापक व एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 153वी पुण्यतिथि मेहगांव में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर के निज निवास पर मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती सुधा राठौर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, सोनू उपाध्याय, राजाभइया गुर्जर, रवि इंदौरिया, रविन्द्र परमार, पवन धाकड़, सुशील भारद्वाज सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया।