सबका साथ सबका विकास, भाजपा सरकार में ही संभव : रणवीर

भिण्ड, 11 फरवरी। गोहद क्षेत्र के ग्राम पंचायत डांग में विकास यात्रा के आगमन पर मुख्य अतिथि की आसंदी से मप्र हथकरघा निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव ने कहा कि विकास की सोच को यथार्त के धरातल पर उतारने का जज्बा भाजपा सरकार में ही है। भाजपा ने 20 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश को बीमार राज्य से समद्र्धशाली प्रदेश बनाया। एक समय था जब ग्वालियर चंबल संभाग दस्यु समस्या से पीडि़त था, अब बागी ही दिखाई नहीं पड़ते, गांव-गांव में विकास की गंगा बह रही है।