भिण्ड, 05 फरवरी। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह के समर्थन में रविवार की सुबह युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में दबोह के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दबोह नगर के गणेश चौक पर ईडी का पुतला दहन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने जोरो-शोर के साथ ईडी की खिलाफीयत करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए।
इस मौके पर शिवनारायण दुबे (बल्लू बकील), नगर कांग्रेस अध्यक्ष रूपनारायण खटीक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया, उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी, कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी सुरेश कौरव, जिला उपाध्यक्ष राजाभैया पाल, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र खेमरिया, पूर्व पार्षद शेरे पठान, पार्षद सुधीर तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि माधव यादव, नारायण सिंह दौहरे, कांग्रेस नेता रियाज खान, युवा नेता फारियाद पठान, विकास दीक्षित, कुलदीप विश्वकर्मा, कांग्रेस नेत्री परवीन बेगम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।