संजय कुमार बने विकलांग बल लहार इकाई के नगर अध्यक्ष

भिण्ड, 17 दिसम्बर। विकलांग बल के राज्य सचिव सौरभ बघेल ने चंबल उपाध्यक्ष अशीन खान की सहमति से विकलांग बल लहार इकाई का गठन किया है। जिसमें लहार अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को नियुक्त किया गया है।
लहार में विकलांगजन की समस्याओं को देखते हुए संजय कुमार को लहार नगर अध्यक्ष बनाया गया। उनकी नियुक्ति पर विकलांग बल लहार इकाई ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर नियुक्त नगर अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रदेश प्रभारी हेमंत कुशवाह, प्रदेश सचिव प्रो. सौरभ बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी से अपने लहार के विकलांग बंधुओं के साथ हो रहे अत्याचार रोकने एवं उनका हक दिलाने में तत्पर रहूंगा।