कचरा कलेक्शन हेतु किया रैली का आयोजन

भिण्ड, 17 दिसम्बर। नगर पालिका परिषद गोहद के वार्ड क्र.13 मेंं फीडबैक फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कचरा कलेक्शन हेतु रैली का आयोजन कचरा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। नगर पालिका द्वारा गोहद को स्वच्छ बनाने एक अभियान चलाया जा रहा है। जिससे नगर के शत-प्रतिशत घरों से कचरा एकत्रित किया जा सके। निकाय द्वारा घरों से अलग-अलग कर ही लिए जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज से नगर के विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों से कचरा अलग-अलग कर ही एकत्रित किया जाएगा। वार्डों से कचरा कलेक्शन के उपरांत कचरा टचिंग ग्राउण्ड में पहुंचेगा, जहां लगे कर्मचारी कचरे का सेग्रीकेशन करेंगे।
स्वच्छता रैली का मुख्य उद्देश्य नो ओपन वेस्ट एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकना साथ ही घर से निकलने वाले कचरे को अलग अलग करके ही गाड़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष सुनील कांकर द्वारा टिपर चालक आकाश व सहायक सुनील को माल्यार्पण कर एवं तिलक कर शुभारंभ किया गया। टिपर वाहन को फूलों से सजा कर वार्ड में कलेक्शन हेतु भेजा गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनील कांकर, वार्ड पार्षद लाखन सिंह गुर्जर, पार्षद शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व पार्षद आत्मदास भटनागर, जनप्रतिनिधि जगदीश माहौर, बहादुर सिंह गुर्जर, प्रमोद कामत, जितेन्द्र प्रजापति, अनुराग शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। साथ ही नगर पालिका परिषद कर्मचारियों में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी आकाश त्यागी, मुख्य लिपिक बनवारीशरण गुप्ता, दिनेश शर्मा, अवदेश यादव, सहायक स्वच्छता प्रभारी आशीष शर्मा, सफाई दरोगा हरिओम, रामसेवक, आशीष टेकाम, किरण बघेल, रामकिशोर भटेले, दीपक प्रजापति, फाउण्डेशन की तरफ से प्रोजेक्ट मैनेजर भरतकांत द्विवेदी, मनीष कुमार, धर्मेन्द्र, जयपाल, राहुल एवं नगर वासियों से भाग लिया।