राज्यसभा सांसद तन्खा ने पूर्व विधायक कटारे के ताऊ को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 17 दिसम्बर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात अधिवक्ता विवेक तन्खा ने अटेर के पूर्व विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे के निज निवास अटेर रोड पहुंचकर उनके ताऊ स्व. रामसनेही कटारे पूर्व शिक्षक के निधन पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बघेल, चतुर सिंह नरवरिया, थानसिंह यादव, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, संजय भूता, राहुल कुशवाह, शैलेन्द्र भदौरिया किशुपुरा, राजेश शर्मा, दीपू दुबे, विवेक कांकर, आदित्य पुरोहित, राघवेन्द्र कांकर, राहुल थापक आदि उपस्थि रहे।