सुशासन समागम कार्यक्रम में जिले के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने किया प्रतिनिधित्व

भिण्ड, 15 दिसम्बर। आजादी का अमृत महोत्सव के चलते रविन्द्र भवन भोपाल में सुशासन समागम कार्यक्रम मप्र के 52 जिलों के प्रयास से पहली बार आयोजित किया गया। जहां पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन भिण्ड के जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने भी अपने एनवाईवी भारती, आशुतोष शर्मा, अंकित दुबे, सत्येन्द्र जरसोनिया, भानु प्रताप, दीवान सिंह के साथ अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान यहां पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन, एनएसएस, जन अभियान परिषद, सीएम फैलोशिप इत्यादि के प्रदेश अधिकारियों ने सभी युवाओं को संबोधित किया एवं इन सभी विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।