भिण्ड, 13 नवम्बर। कांग्रेस के वरिष्ट नेता सांसद राहुल गांधी द्वारा अनेकता में एकता भारत की विशेषता को चरितार्थ करते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जो 22 नवंबर को मप्र में बुरहानपुर से प्रवेश करेगी। इसी तारतम्य में युवा कांग्रेस कमेटी भिण्ड के जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है लोगों को जोडऩा, इसी उद्देश्य के तहत भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है, इस यात्रा का मप्र में आगमन 22 नवंबर को होगा। यात्रा में शामिल होने के लिए युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। साथ ही आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए घर-घर पहुंचकर पीले चावल भेंट करेगी। पत्रकार वार्ता में मदारी तोमर, कुलदीप गुर्जर, प्रमोद शुक्ला, अवधेश गुर्जर, साबू खान, तहसील शाह, गिरजेश दुबे, गौरव कोली, राजेन्द्र परिहार, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।







