केसरिया हिन्दुस्थान निर्माण संघ की बैठक आयोजित

संगठन का प्रमुख मुद्दा है हिन्दू बोर्ड का गठन

भिण्ड, 13 नवम्बर। केसरिया हिन्दुस्थान निर्माण संघ की बैठक केम्पियन अकादमी स्कूल अटेर रोड पर बैठक आहूत की गई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री ओता एवं मप्र प्रभारी गिर्राज सिंह तोमर ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांग हिन्दू बोर्ड का गठन है। अगर हिन्दू बोर्ड का गठन होता है तो अन्य बोर्ड की तरह हिन्दुओं का जो चढ़ावा हिन्दू धर्म के हित में लगाया जाए। जैसे गुरुकुल विद्यालय खोले जाएं जिसमें अंग्रेजी की भी शिक्षा दी जाए और अपने सनातन संस्कृति की भी जानकारी शिक्षार्थी बच्चों को दी जानी चाहिए। साथ ही एक देश एक कानून के तहत जनसंख्या समाधान कानून लागू किया जाए, इसके लिए जिले में समस्त हिन्दू संगठनों को एकत्रित करके हिन्दू बोर्ड गठन की मांग रखी जाएगी।
संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह भदौरिया (गुड्डू) ने कहा कि संगठन अपनी सनातन संस्कृति के लिए हर प्रयास और लड़ाई लड़ेंगे। आज जिले में कई समस्याएं हैं, उनको भी पुरजोर तरीके से जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी। इसके लिए संगठन की जिले की कोर कमेटी केन्द्र सरकार के मंत्रियों से भेंट कर रखी जाएगी। साथ ही भिण्ड शहर व जिले में संचालित गौशाला के लिए जो जमीन स्तर पर कार्य कर रही हैं, उनको शासन की ओर से भरपूर मदद की जानी चाहिए, जल्द ही इस मुद्दे को लेकर भिण्ड कलेक्टर को संगठन द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संगठन में कुछ नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें शशि चौहान को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, रिंकू भदौरिया को युवा जिला उपाध्यक्ष, सुधाकर सिंह बघेल एवं रामेन्द्र सिंह राजावत (नीतू) जिला सचिव युवा बनाया गया। शिवम जैन को यूथ विंग जिला सचिव, किशन तिवारी को यूथ विंग सहसचिव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव को यूथ विंग जिला महासचिव बनाया गया। गौ रक्षा प्रकोष्ठ में अमर राजावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया। गौरक्षा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हर्षवर्धन सिंह, विशाल वर्मा, दीपू पंडित को लिया गया है। बैठक में संभागीय महासचिव सुनील वर्मा, युवा अध्यक्ष भानू भदौरिया, यूथ विंग जिलाध्यक्ष सोहन तिवारी, गौरव जादौन, संजीव जैन, शिवम राजावत, महासचिव दीपू ओझा, मिंटू भदौरिया आदि उपस्थित रहे।