भिण्ड, 12 नवम्बर। गोरमी नगर के सीबीएसई विद्यालय संस्कार शिक्षा अकैडमी में जैन धर्मावलंबी आर्यिका अंतसमति माताजी का आगमन हुआ। उन्होंने छात्र छात्राओं को जीवन में धर्म और अध्ययन के तालमेल, जीवन में अहिंसा का महत्व, आधुनिक एवं पाश्चात्य संस्कृृति के बारे में आशीर्वाद वचन दिए तथा छात्र जीवन में किस प्रकार अनुशासन एवं संयम से रहना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया। छात्रों की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए इसके बारे में भी माताजी ने छात्र छात्राओं को समझाया। माताजी के बिहार के समय नगर की गणमान्य महिलाएं, जैन धर्मावलंबी महिलाएं एवं गुलाबचंद जैन, डॉ. विजय जैन, आशीष जैन, सचिन जैन कल्लू, विवेक पाण्डे, विमल जैन, अजीत जैन, निखिल जैन, जितेन्द्र एवं बिट्टू जैन आदि लोग उपस्थित थे। विद्यालय स्टाफ ने माताजी का अभिवादन किया एवं संचालक गोकुल सिंह परमार, जण्डेल सिंह परमार ने स्वागत किया।







