डीके श्रीवास्तव को मिला मौ सीएमओ का प्रभार

भिण्ड, 12 नवम्बर। नगरीय निकाय एवं विकास विभाग द्वारा मौ नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का प्रभार भाण्डेर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीके श्रीवास्तव को देने के आदेश जारी किए हैं। श्रीवास्तव का मौ का पूर्व का कार्यकाल निर्विवाद, कार्य कुशल, सफल सीएमओ के रूप में रहा था। वे संभवत: सोमवार को मौ नगर परिषद के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे।

अटेर महोत्सव हेतु खेल टीमों का पंजीयन 15 तक

भिण्ड। जिले के अटेर में 24 से 28 नवंबर तक अटेर महोत्सव आयोजित हो रहा है। अटेर महोत्सव अंतर्गत कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, मिनी मैराथन आदि खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु इच्छुक टीमें 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।