भिण्ड, 22 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर मौ ने कदमताल मिलाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ-संचलन निकाला। पथ संचलन निकाल रहे स्वयं सेवकों पर नगर के मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ-संचलन की शुरुआत गल्ला मण्डी से हुई। इसके बाद पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: गल्ला मण्डी में पहुंचाा। पथ संचलन का समाज के प्रत्येक वर्ग द्वारा हर्षोल्लास से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा लगाए जा रहे भारत माता के जयकारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह लोकेन्द्र चौहान ने सभी से राष्ट्रहित के कार्यों में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर अब तक संघ द्वारा किए गए कार्यों से स्वयं सेवकों अवगत कराया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।