चंबल क्षेत्र के ही नहीं पूरे प्रदेश के नेता थे कटारे : अरुण यादव

पूर्व मंत्री स्व. सत्यदेव कटारे की पुण्यतिथि पर दी पुष्पांजलि

भिण्ड, 21 अक्टूबर। स्व. सत्यदेव कटारे चंबल क्षेत्र के ही नहीं पूरे प्रदेश के नेता थे। कांग्रेस को अभी कटारे जैसे नेता की बहुत जरूरत थी उनकी कमी हमेशा खलेगी। ये हम सबका दुर्भाग्य जो वो जल्दी रुखसत कर चले गए। यह बात अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे के निवास पर पहुंचकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।
अरुण यादव के साथ पूर्वमंत्रीगण रामनिवास रावत, राजा पटेरिया, सचिन यादव ने भी स्व. कटारे को नमन किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री जयश्रीराम बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, देवाशीष जरारिया, जगदीश शर्मा, भगवान दास सेंथिया बाबा, राजासिंह भदौरिया, चतुर सिंह नरवरिया, अरविंद बघेल, सोनवीर यादव, थानसिंह यादव, सुरेश यादव, डॉ. अनिल भारद्वाज, सुनील कांकर पार्षद, छोटे नरवरिया पार्षद, रामअवतार जाटव पार्षद, महेश जाटव, मायाराम जाटव, श्यामू भदौरिया, मोहित तोमर, दीपू दुबे, राहुल कुशवाह, चेतन शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर श्रृद्धांजलि अर्पित की।