भिण्ड, 15 अक्टूबर। भूतपूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर मनाई।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं अमित जैन ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन सादगी से जीते हुए देश को समर्पित किया, देश को नई ऊंचाईयां दीं एवं परमाणु आत्मनिर्भर बनाया। देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वर में हुआ था। अब्दुल कलाम ऐसे शख्स थे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों से गुजरते हुए एक अलग मुकाम हासिल किया। उनका नाम भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित किया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें युगों युगों तक याद किया जाएगा। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री टंटी राजावत, श्याम राठौर, संतोष राजावत, मोनू नरवरिया, बच्चा सिंह, सूरज बरुआ, प्रतीक पाण्डे, रवि बाजपाई, कौशलेन्द्र सिंह, शिवनंदन सिंह भदौरिया, सत्येन्द्र सिंह, दिलीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।