विजयादशमी के पर्व पर दबोह थाना प्रभारी ने किया शस्त्र पूजन

भिण्ड, 06 अक्टूबर। बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर पुलिस विभाग में भी शस्त्र पूजन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा के अनुसार आज थाना प्रभारी दबोह राजकुमार शर्मा ने दबोह थाने में पूरे विधि विधान एवं नियमों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया। शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत थाना प्रभारी ने उपस्थित स्टाफ के साथ दबोह थाना क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दशहरा पर्व पर सभी परंपराओं का निर्वाहन कर अस्त्र-शस्त्र पूजन किया गया। वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पंडित जी ने हवन कुण्ड में आहूति दिलाई।