आकाश पुरोहित बने भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य

भिण्ड, 06 अक्टूबर। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने अपनी जिला कार्यसमिति घोषित की। जिसमें भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित सक्रिता को देखते हुए उनको अपनी टीम में जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया है। आकाश पुरोहित ने कहा है कि जो विश्वास संगठन ने मुझ पर जताया हे उसके लिए में संगठन का बहुत बहुत आभार करता हूं। आकाश को बधाई देने वालो में राजीव मिश्रा, अमित ओझा, अनुज वर्मा, विष्णु भारद्वाज, अनुज शर्मा, कृष्णा यादव, दिनेश लखेरे, आकाश नरवरिया आदि प्रमुख हैं।