इंसानियत युवा मण्डल का ‘इंसानियत का पैगाम’ कार्यक्रम आज

भिण्ड, 01 अक्टूबर। शहर में इंसानियत युवा मण्डल समिति द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से खण्डा रोड भिण्ड पर एक समाज उपयोगी जागरुकता कार्यक्रम ‘इंसानियत का पैगाम’ आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक सहित और भी अन्य कई अतिथि उपस्थित होंगे।
इंसानियत युवा मण्डल समिति में शहर के सैंकड़ों युवक एवं युवतियों को सही राह दिखाने का प्रयास कर रहे है। यह समिति पिछले नौ वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। इस समिति में समस्त धर्म के लोग हैं। समिति का प्रत्येक सदस्य अपने सरनेम की जगह इंसानियत लिखता है। ऐसा अनूठा कार्यक्रम शायद ही पहले कभी आपने नहीं देखा होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी में एकता बनाने का एक अनूठा प्रयास होगा। साथ ही अंधविश्वास, नशा मुक्ति, नारी सम्मान, हर जीव जंतु की रक्षा करना, गरीबों की सहायता करना एवं भारत को स्वच्छ बनाने के लिए जागरुक करना होगा। समाज में बदलाव लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुतियां होगी। जिनसे प्रेरित होकर वहां उपस्थित हर नागरिक देश को एक सफल देश बनाने का प्रयास करेंगे।