सेवा और पौधारोपण कर महापुरुषों का जन्मदिन मनाएगी भाजपा : पटसारिया

आगामी चुनाव में भाजपा का 51 प्रतिशत बूथ शेयर का लक्ष्य

भिण्ड, 27 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड हर नगर ग्राम एवं बूथ स्तर पर सेवा कार्य एवं पौधारोपण कर मनाएगी। महापुरुषों की जयंती विगत दिनों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी भिण्ड द्वारा पौधारोपण एवं सेवा कार्य संपूर्ण जिले में आयोजित किए गए। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए कल 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती को संपूर्ण जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा एवं उस दिन जिला स्तर, नगर केन्द्र एवं बूथ स्तर पर सेवा कार्य एवं पौधारोपण किए जाएंगे। जहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संपूर्ण जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी एवं कार्यों में जन समूह और हितग्राहियों को जोडऩे के लिए प्रयास किए जाएंगे, जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। पौधों को रोपने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवामोर्चा ली है जो बखूबी निर्वहन की जा रही है। युवा मोर्चा ने हर ग्राम पंचायत पर 11 लोगों की समिति बनाई है, जो पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करेगी। यह बात भाजपा के जिला प्रवक्ता रमाकांत पटसारिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भिण्ड ने संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण अभियान लिया है। भाजपा गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित कर रही है, जिसका आमजन को लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता हर नगर, ग्राम केन्द्र बूथ पर जाकर उन योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराकर लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर भाजपा के हर कार्यकर्ता का प्रयासरत हैं।
पटसारिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जनमानस के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की परिकल्पना को भाजपा बखूबी निभा रही है, यही भारतीय जनता पार्टी का मूल संगठनात्मक उद्देश्य है साथ ही आगामी चुनाव में भाजपा का 51 प्रतिशत बूथ शेयर का लक्ष्य भी रखा गया है।