नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह रहे मौजूद
भिण्ड, 23 सितम्बर। मप्र में आगामी विधानभा चुनाव को मद्देनजर मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मण्डलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान सेक्टर प्रभारियों को उनकी पोलिंगो की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही उन्होंने सभी मण्डलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों को क्षेत्र की सभी पोलिंगो पर कम से कम दस ईमानदार कार्यकर्ताओं का चयन कर टीम बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि मुझे दस कार्यकर्ताओं की सूची के साथ वे सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति ईमानदारी के साथ काम करते हुए नजर आने चाहिए। क्योंकि मुझे वास्तव में धरातल पर कार्य करने वाले लोग ही हमे पसंद हैं। मैं पार्टी के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। झूठी राजनीति कर फर्जी तरीके से सूची बनाने का प्रयास न करे ऐसा करने वालो लोगों के खिलाफ पत्राचार कर संगठन से कार्रवाई करवाऊंगा।
लहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुुमार शर्मा (राजू मोलया) ने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह से प्रभावित होकर अधिकांश भाजपा समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसीलिए हम सभी को डॉ. गोविन्द सिंह के मार्गदर्शन में संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करना है। प्रत्येक पार्षद अपने-अपने वार्ड में हफ्ते में एक बार जरूर जाए, वार्ड में जाकर कार्यकर्ता की परेशानी देखे परखे एवं उसकी समस्या का समाधान कर संगठन को मजबूती प्रदान करे।
इस मौके पर कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र खेमरिया, विधायक प्रतिनिधि शिवनारायण दुबे बल्लू बकील, दबोह नप अध्यक्ष बिमला नरेन्द्र दुधारिया, नप उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी, पार्षद जगमोहन तेहरिया, सलमा शेरे पठान, प्रीति माधव यादव, महताब दौहरे, दुर्गा राठौर, सुधीर तिवारी, दिनेश ठाकुर, नारायण सिंह दौहरे, रामस्वरूप कौरव, कांग्रेस नेता रामेश्वर दयाल कौरव, रामकुमार गुर्जर परा, जगतपाल गुर्जर, सुरेश कौरव, ओपी कौरव, दशरथ कौरव, छोटेराजा गुर्जर, दुर्जन कुशवाह, सना खान, प्रदीप चौधरी, चन्द्रप्रकाश झा, पुष्पेन्द्र यादव, फरियाद खान, अश्वनी यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।