दुर्घटना में एफआरबी चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

– ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

भिण्ड, 06 नवम्बर। देहात थाना क्षेत्र में अटेर रोड पर जवासा मोड़ के पास देर रात डायल-112 की एफआरबी चालक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार विनोद नगर निवासी योगेश श्रीवास सुरपुरा थाने में एफआरबी चालक के पद पर तैनात हैं। गुरुवार देर रात करीब 10-11 बजे वे ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जवासा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने देहात थाना पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलवाकर घायल को जिला अस्पताल भेजा। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।