– नगर परिषद मौ में रन फॉर यूनिटी देश की एकता के लिए दौड़े युवा
– भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता हुए दौड़ में शामिल
भिण्ड, 31 अक्टूबर। लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ में रन फॉन यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष देवन्द्र सिंह नरवरिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ नरसिंह मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होकर कृषि उपज मण्डी पर समापन किया गया।
मैराथन का मार्ग नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिसमें लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए जगह-जगह पुष्प वर्षा की। दौड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौ पुलिस बल एवं नगर परिषद का स्टाफ तैनात रहा। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वर्ग एवं नगर परिषद कर्मियों द्वारा तथा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र की एकता, अखण्डता और संप्रभुता को सुदृढ़ बनाने में दिया गया योगदान इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में सदा के लिए अमर रहेगा। आइए हम सभी उनके महान विचारों को आत्मसात कर संगठित और सशक्त भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। स्वतंत्र भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आपने सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण का जो सपना देखा और अपना जीवन समर्पित कर दिया, उसे पूरा करने के लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं। इस आयोजन का मकसद सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करना और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर परिषद मौ के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर, नगर निरीक्षक रघुवीर सिंह मीणा, पार्षदगण सुल्तान मौर्य, मायाराम यादव, प्रमोद यादव, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रघुराज गुर्जर, महामंत्री रामकुमार जादौन, धोरी यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ के बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, ग्लोबल इंडियन इंटर कॉलेज के संचालक कमल किशोर बंटी यादव, सम्मति हाईस्कूल के संचालक जिनेन्द्र कुमार जैन, शिक्षक सत्यपाल सिंह प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।







