भाजपा जिला उपाध्यक्ष कटारे के पिता का निधन, अंत्येष्टि शनिवार को

भिण्ड, 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारी के पिता मूंगाराम कटारे का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि एक नवंबर शनिवार को अटेर क्षेत्र के गृह ग्राम खड़ीत में होगी। उनके निधन पर सांसद संध्या राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने शोक व्यक्त किया है।