लाडली बहनों के बारे में कीचड उछालना कांग्रेस की ओछी मानसिकता: नरवरिया

– भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता गुर्जर के बयान के विरोध में किया प्रदर्शन

भिण्ड, 24 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला भिण्ड द्वारा राजगढ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खिंची के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर द्वारा ‘लाडली बहनों को बोरियों में भर देंगे’ जैसे आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा कार्यालय से चौराहे तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बडी संख्या में लाडली बहने शामिल हुईं, जिनके हाथों में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारे लिखे हुई तख्तियां थी।
इस अवसर पर पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता की ओछी मानसिकता को एक प्रदर्शित करता है कि जिन्होंने महिलाओं के बारे में गलत शब्द कहकर उनको प्रताडित किया जिसे भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने कांग्रेसी नेताओं को मातृशक्ति का सम्मान करना सिखाए। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का चरित्र हमेशा महिलाओं विरोधी रहा है। कांग्रेस शासन में नैना साहनी, सरला मिश्रा तंदूर काण्ड जैसे प्रकरण जघन्य अपराध आज भी कांग्रेस की मानसिक सोच को उजागर करता हैं। कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस नेता की धर्मपत्नी भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। उनका यह बयान घोर निदंनीय है और इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से बहनों से माफी मांगना चाहिए। यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को उजागर करता है। कांग्रेस नेता आज जनता का भरोसा खो चुके हैं। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनों की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान को सुनिश्चित किया है। योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को सशक्त बनाया है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आरती पाठक, ममता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विनीत सोनी, जिला कोषाध्यक्ष नीलम भदौरिया एडवोकेट, बेबी राठौर, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, मण्डल अध्यक्षगण प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, प्रिंस दुबे, दीपेश सिंह तोमर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन जैन, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढी, डॉ. तोषेन्द्र मिश्रा, अमन शर्मा, विष्णु शर्मा, संदीप पाराशर, सोनू यादव, सत्यम सोनी सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहीं।