भाकिमो के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के पिता का निधन

अंतिम संस्कार गांव रायपुरा में आज

भिण्ड, 13 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के पिता उदयवीर सिंह भदौरिया का निधन शनिवार को उनके गृह निवास गल्र्स स्कूल वाली गली भिण्ड में हो गया, वे 99 वर्ष के थे। उन्होंने काफी समय तक उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर की शासकीय सेवाओं में कार्य किया। उनका अंतिम संस्कार 14 नवंबर को दोपहर दो बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पैतृक गांव रायपुरा में किया जाएगा।