आलमपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी गठित

भिण्ड, 12 नवम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी की गत रोज पूर्व आलमपुर में विभाग संगठन मंत्री धर्मेन्द्र दांगी तथा जिला संयोजक देवेश पचौरी की उपस्थित में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान नगर अध्यक्ष आकाश गुर्जर तथा नगर मंत्री श्याम महाजन को बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष- आदर्श उपाध्याय, सागर शर्मा, आकाश सेन, मनीष मिश्रा, सहमंत्री- सत्यम शर्मा, संदीप बघेल, भूपेन्द्र कौरव, शिवम भदौरिया, एसएफडी प्रमुख- अरवाज खान, एसएफएस- प्रदुम चौधरी, मीडिया प्रमुख- नकुल चतुर्वेदी, खेल प्रमुख- अंशुल स्वामी, महाविद्यालय प्रमुख- शिवम् शर्मा, विद्यालय प्रमुख- गजेन्द्र चौहान, सदस्य- आदर्श त्रिपाठी, विपिन शर्मा, संजीव झा को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री धर्मेन्द्र दांगी तथा जिला संयोजक देवेश पचौरी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति के संदर्भ में विस्तार से अवगत कराया तथा छात्रों को अधिक से अधिक जोडऩे, उनके विकास में हमारी भूमिका तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। आगामी समय मे विद्यार्थी परिषद की सदस्यता तथा आगामी कार्यक्रम करने की योजना भी बनाई गई।