ग्वालियर, 24 अप्रैल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक अध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जिसके संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव आशुतोष महाराज हैं। संस्थान द्वारा चलाऐ जा रहे 9 सामाजिक प्रकल्पों मे से एक संरक्षण जो मां प्राकृति को समर्पित है। इस प्रकल्प के अंतर्गत संस्थान बहुत से कार्य कर रहा है, जिसके मध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि किस प्रकार प्रतेक मानव मां प्राकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे सकते है। संस्थान बहुत सी रैली, वर्कशॉप, नुकड नाटक आदि के मध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचा रहा है। संरक्षण प्रकल्प के अंतर्गत ग्वालियर के इटालियन गार्डन में संरक्षण सभा का आयोजन किया गया। इस कार्य मे रैली, एक्विटीज, डांस के मध्यम से लोगों को मां पृथ्वी के प्रति जागरूक किया गया। छोटे छोटे बच्चो ने रैली के मध्यम से लोगों को संदेश दिया की यदि मानव जीवन को बचाना है तो प्राकृति को संरक्षित करना होगा। साध्वी मदालसा भारती एवंं आकांक्षा भारती ने बहुत सी एक्विटीज के मध्यम से जन समाज को समझाया की 3आर क्या है एवं उनका किस प्रकार उपयोग कर हम वेस्ट को कम कर सकते है। एक गेम मध्यम से 3आर को समझाया गया। जिसमे बच्चों को बहुत मजा भी आया और साथ ही बच्चो को बहुत कुछ सीखने के लिए मिला। एक कॉन्फ्रेंस एक्विटी की के मध्यम से बच्चों की राय ली गई कि किस प्रकार आप मां पृथ्वी को बच्चा सकते है। साथ ही ‘सेड अर्थ एण्ड हेप्पी अर्थ’ एक्विटीज करवाई गई। जिसका उदेश्य था आज की पृथ्वी की दशा को परिवर्तित कर उसे हैप्पी अर्थ बनाना। 300 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। डीजेजेएस द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकल्प को लोगों ने सराहा।