भिण्ड, 02 अप्रैल। मां मंशादेवी उमावि जवासा (मुरलीपुरा) के संचालक राममहेश सिंह बघेल के पुत्र राहुल बघेल ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर समाज और भिण्ड जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विमुक्त घुमंतू एवं अद्र्धघुमंतु जन महासंघ ने राहुल बघेल का सम्मान किया।
इस अवसर पर भिण्ड जनपद की अध्यक्षा सरोज बघेल, महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रो. सौरभ बघेल एवं प्रदेश सचिव बदन सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल, जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बघेल, युवा मीडिया प्रभारी राहुल बघेल, एमएमडी स्कूल के सहसंचालक बंटी बघेल एवं समाजसेवी विजय बघेल शिक्षक सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।