– प्रकृति संरक्षण जन जागरुकता अभियान
आशापुरी/रायसेन, 10 मार्च। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय आशापुरी में आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्रों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख एवं प्रांत पर्यावरण संयोजक राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान में सभी ग्राम वासियों की सहभागिता बढाएं। पर्यावरण जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय आशापुरी में आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण हमारा है हम सबका हम सबके लिए है। इस लिए इसकी जानकारी, देखभाल करना हम सबका नागरिक कर्तव्य है। यह नागरिक बोध सभी नगर-ग्राम वासियों को ठीक से हो इसके लिए यह जन जागरुकता अभियान गांव गांव चलाया जा रहा है। आने वाले समय में गर्मी के मौसम में जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा। पशुओं को चारा एवं पानी की व्यवस्था जगह जगह करना चाहिए। पक्षियों के लिए दाना पानी एवं पेड पर पानी के सकोरे लगातार विलुप्त हो रही बहुत सी प्रजातियों को बचाकर प्रकृति संरक्षण अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। प्रत्येक व्यक्ति में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेम है। आवश्यकता है जन जागरुकता की। वह काम हम सबको मिलकर करना चाहिए। जन जन को समझाएं। आओ मिलकर अपना पर्यावरण बचाएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रमुख पंकज सेन, रजनी यादव, लक्ष्मी सिसोदिया, रंजना इम्ने, प्रिया इक्के, लीना छावरा आदि दीदियां एवं राज परमार, विशाल परमार पूर्व छात्र उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के पर्यावरण संयोजक मनोज साहू ने दी।