भिण्ड, 30 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल आलमपुर के बूथ क्र.243 पर बूथ आलमपुर मण्डल के सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बुधवार को बडागांव नं.दो में बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार कौरव के निवास पर आयोजित मण्डल बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा महाकुंभ मेला पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा कर अंधियारी तिराहे पर मल्लिकार्जुन खडगे का पुतला दहन किया है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष आलमपुर धीरज पटेल, राजकुमार सिंह कौरव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह कौरव, रोहित मिश्रा, छोटू कुचिया, गोलू राठौर सहित करीब दो दर्जन पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।