-पूजा अर्चना कर महराज जी से लिया आशीर्वाद
भिण्ड, 23 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर हनुमान की पूजा अर्चना करते हुए सुख और समृद्धि शांति एवं सद्भावना के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दंदरौआ सरकार के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 महाराज रामदास जी से आशीर्वाद ग्रहण करते हुए उनके चरण स्पर्श किए। उसके बाद लहार क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल रावतपुरा सरकार पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला की पूजा करते हुए आरती की।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया जिले के प्रत्येक मंडलों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन हंै और हम सभी आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा और विधानसभा में भाजपा का फिर परचम फहराकर केंद्र और राज्य में पार्टी की सरकार बनाना है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौधरी एवं सदस्य रोमेश महंत, लोकतांत्रिक सेनानी पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अनूप त्यागी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष का चिरौली में स्वागत
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया लहार के चिरौली महंत निबास पहुचे। जहां प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने पुन: आपके कार्य व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए आपके कंधों पर यह जिम्मेदारी दी है,जो बडे ही हर्ष की बात है।लहार विधानसभा के महंत निवास पर चिरौली में उनके स्वागत के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।