-मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर के ससंघ सानिध्य में हुआ मन्दिर हॉल का उद्घाटन
भिण्ड, 01 जनवरी। समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज एवं पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज, मुनि श्री 108 विश्वसाम्य सागर महाराज के ससंग सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी की सामोशरण स्थली अतिशय क्षेत्र बरासों जी जैन मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर देवों द्वारा निर्मित भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का महा मस्तकाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक पूजन कर नव वर्ष को मनाया एवं मंदिर हॉल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने प्रवचनों में कहा कि हमारे गुरु समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज ने यहां पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कर तीन प्रतिमाएं टीले वाले मंदिर पर स्थापित कराई गई थी, जहां पर प्रतिमाओं के ऊपर टीन सेट लगा हुआ था। उन्होंने हमें आशीर्वाद देकर कहा था कि यहां पर भव्य हॉल का निर्माण हो, जिससे लोगों को बैठने की समुचित व्यवस्था हो। महाराज के आशीर्वाद से आज यह भव्य हाल का निर्माण होकर समाज को समर्पित कर रहा हूं। यहां इतनी बडी संख्या में लोगों का आगमन हुआ है, सब बरासों वाले बाबा एवं गणाचार्य विराग सागर महाराज का आशीर्वाद से हुआ है। मेडिटेशन गुरु विहसन्त सागर महाराज ने कहा कि यह भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली, इतना पवित्र स्थान जहां पर तीन बार समोसारण आया हो, आने वाले समय में यह महातीर्थ स्थल कहलाएगा। भगवान के दर्शन मात्र से लोगों के कष्ट दूर होंगे, क्योंकि यह लोगों की आस्था का जीता जागता उदाहरण होगा।
विराग सागर सभागार का हुआ उद्घाटन
बरासों जैन मंदिर में पिछले पांच वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य में मंदिर हॉल का उद्घाटन सुमेर चंद पांड्या परिवार एवं विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। जिसका नाम मुनिराज ने गणाचार्य विराग सागर महाराज सभागार रखा। तदुपरांत वेदी शुद्धि का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे पंच कल्याणक में 24 प्रतिमा विराजमान करायी जायेंगी।
संत भवन एवं कमरों के लिए भक्तों ने बोली राशि
जिले के बसपा नेता रक्षपाल ने महाराज के कमरा निर्माण के लिए दो लाख पचास हजार की राशि की घोषणा की एवं आगरा के लोगों द्वारा रशियां बोली गई, जिसमे मैडिटेशन गुरु विहसन्त सागर महाराज ध्यान लगाया करेंगे।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री विद्युत विभाग पीके जैन चौधरी राकेश सिंह, रक्षपाल सिंह, राजेन्द्र जैन बिल्लू, जगदीश जैन दद्दा, मुकेश जैन बडेरी, प्रभाष जैन हेड सहाब, चक्रेश जैन, नरेश जैन, आनंद जैन बेकरी, नरेश जैन भीम, मुकेश जैन हॉस्पिटल, सुनील जैन शक्कर, कमलेश जैन तातरी, अशोक बरासों द्वषि जैन, डिंपी जैन, एवं प्रज्ञ श्री संघ, महिला मंडल, विहसन्त सागर महिला मंडल आदि बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।