प्रिंस दुबे ने सिंधिया के जन्मदिन पर हनुमान चालीस का पाठ कर किए फल वितरित

भिण्ड, 01 जनवरी। वनखंडेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर के मंशापूर्ण मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधु-संतों को फल वितरित कर पुण्य अर्जित किया गया। इस मौके पर मप्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृृष्णाकांता तोमर, उपेंद्र भदौरिया, उपेंद्र शर्मा, टीपू भदौरिया, दीपेश तोमर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रिंस दुबे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदैव जनसेवा और समाज कल्याण को प्राथमिकता दी है। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र का विकास निरंतर हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सिंधिया के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मंडल कार्यकर्ता सेवा कार्यों को निरंतर बढ़ावा देते रहेंगे। मंशापूर्ण मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में साधु-संतों ने आशीर्वाद दिया और समाज में शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सेवा कार्यों के संकल्प के साथ किया गया।