भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति सनातनी है : राजपाल सिंह

-लहार में विजयादशमी पर निकला संघ का पथ संचलन

भिण्ड, 12 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पद संचलन में विजयदशमी के अवसर पर विभाग संघ चालक महिन्द्र शर्मा, जिला संघ चालक महेश महते एवं जिला प्रचारक राजपाल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में रहे।

उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन राष्ट्र है और इस राष्ट्र में रहने वाले सभी सनातनी हैं और राष्ट्र के उत्थान के लिए पूरा विश्व आशा भरी निगाह से भारत की ओर देख रहा है। विश्व का कल्याण भारत के कल्याण में छुपा है, पुरातन काल से भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करता आ रहा है और आगे भी करेगा। नगर का पद संचलन विश्राम गृह से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैण्ड पहुंचा, जहां रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिसमें कई विशेष दृश्य देखने को मिले, अन्य धर्म के लोगों ने फूल वर्षा कर संचलन का स्वागत किया, जिसका समापन विश्राम गृह पर हुआ।