सर्प के काटने से किशोरी की मौत, मर्ग कायम

भिण्ड, 16 अक्टूबर। मौ थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम किटेहना में एक किशोरी को सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
मौ थाने में पदस्थ आरक्षक हेमंत आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम किटेहना निवासी मोतीराम यादव की 15 वर्षीय पुत्री निधि यादव को गत 18 सितंबर को घर में सर्प ने काट लिया था। उसे उपचार हेतु ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गत दिवस उसकी मौत हो गई। पुलिस ने थाना कंपू से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर असल मर्ग कायम कर लिया है।